शहर में बेखौफ चोरों का आतंक जारी है। शातिर चोर ने शनिवार को नगर थाना के मंडल नगर वार्ड पांच स्थित एक बंद घर को निशाना बनाया। बेखौफ चोरों ने नगदी समेत पांच लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह में घर लौटने पर चोरी की जानकारी गृहस्वामी विजय कुमार को हुई। पीड़ित ने पीड़ित गृहस्वामी विजय कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

गृह स्वामी के मुताबिक शातिर चोरों ने घर में रखे 43 हजार नगद समेत करीब 5 लाख से अधिक की कीमती सामान की चोरी कर ली है।

गृह स्वामी ने बताया कि 26 मार्च की रात वे किसी आवश्यक कार्य से घर बंद कर अपने गांव मोहन्डी डुमरा गए थे। वहीं 27 मार्च की दोपहर जब वे घर लौटे तो घर का ताला टूटा था। घर में रखे सारे सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर मे रखे बक्सा, अलमीरा तोड़कर किमती जेवरात व समान ले गए। घर में रखे यूपीएस भी चोर उठाकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने छानबीन की। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

थाना क्षेत्र के रनौली पंचायत अंतर्गत रनौली गांव के वार्ड 12 के आधा दर्जन घरों में चोरों ने सेंधमारी कर भीषण चोरी कर हजारों रुपए मुल्य के नगदी, कपड़े व गहने ले गया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि स्थानीय निवासी बदुरी महतो के घर से पेटी तोड़कर लगभग दस हजार सोने के कान की बाली व एक सिकड़ी चोरों ने चोरी कर ली। जयकिशोर ठाकुर के घर सेंधमारी कर सोने का कान की बाली, चांदी का पायल व कपड़े चोरी कर ली गई। मोहीचंद राम के घर से एक पेटी व 2000 नगदी रुपए चोरी हो गई। लिया। चुल्हाई साह के घर से चांदी का • चार अंगूठी व 2000 नगदी चोरी कर ली गई। वहीं विपिन महतो के घर से सेंधमारी कर 39500 नगदी, चांदी का 2 बाला, बिछिया, पायल, सोने की चार अंगूठियां, नथिया, हनुमानी 2 पीस व एक लॉकेट अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली गई। एक ही रात कई घरों में सेंधमारी कर चोरी की घटना से ग्रामीण में दहशत का माहौल है। वहीं चोरी की इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाक्जूद पुलिस के गांव में नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के चौकीदार गांव में पहरेदारी नहीं कर हमेशा थाने में तैनात रहता है।