सीतामढ़ी जिले में सुप्पी थाना क्षेत्र के सोनौल सुब्बा में शनिवार की रात अष्टयाम देखने गयी एक किशोरी की बदमाशों ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। शव कोगांव से पश्चिम पोखरा के पास धान के खेत में फेंक दिया।

किशोरी उसी गांव की सियाराम भगत की पुत्री अमृता कुमारी (15) थी। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि किशोरी की गला रेतकर हत्या हुई है। परिजन स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाये हैं।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह लोगों की नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

किशोरी के पिता सियाराम भगत ने बताया कि शनिवार रात उनकी बेटी अमृता मां को अष्टयाम देखने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच शव मिलने की जानकारी हुई।

Team.