सीतामढ़ी में प्रेम में पागल एक युवती शादी के 6 महीने बाद अपने पुराने आशिक के साथ ससुराल से फरार हो गई है। मामला रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर का है।

अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों के बंधन में बंधने के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची लेकिन दुल्हन पुराने प्यार को भुला नहीं सकी और शादी के महज छह महीने बाद ही वह नकदी और जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

इस मामले में विवाहित के पति द्वारा स्थानीय थाने में शुक्रवार को नामजद प्राथमिकी कराई गई है। युवती के पति भवदेपुर निवासी आर्यन राज ने पुलिस को दर्द भरी कहानी सुनाते हुए  बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2021 को सुरसंड थाना  क्षेत्र के राधाउर ग्राम की पिंकी से हुई थी।

शादी के बाद जब वह ससुराल आई तो हमेशा किसी से मोबाइल पर घंटों बात करती थी जिसकी शिकायत युवती के पिता से भी की गयी लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। पिछले रविवार को सुबह जब लोगों की आंखें खुली तो दुल्हन घर में नहीं थी।

ससुराल वालों का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ सोने के  और चांदी के गहने तथा बीस हजार रुपये भी लेकर भाग गई है। इसके बाद तो घर में कोहराम मच गया। रीगा थानाध्यक्ष अजय कुमार  ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी गयी है।

© SITAMARHI LIVE | TEAM.