छठ का महापर्व पूरे बिहार में हर्षोल्लास से साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने भी अपने परिजनों के साथ छठ पूजा की। इससे पहले उनकी बड़ी बहन ऊषा देवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम लोगों ने मन्नत मांगी थी कि भाई मुख्यमंत्री बन जाए।

छठी मइया ने हमारी कामना पूरी कर दी। इस बार छठी मइया से भाई के पीएम बनने की कामना की है। नीतीश कुमार बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। ऊषा देवी ने कहा कि नीतीश कुमार कहीं भी रहें लेकिन छठ की पूजा में जरूर शामिल होते हैं। घर पर प्रसाद लेने आते थे।

तभी हम लोगों ने दुआ मांगी थी कि अगर भाई मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो हम छठ करवाएंगे। अब पीएम बनने की मन्नत मांगी है। उन्होने कहा कि नीतीश कहीं भी रहते थे, लेकिन छठ पर घर जरुर आते थे। फिर चाहे पढ़ाई कर रहे हो या फिर हॉस्टल में रहे।

सूर्य को अर्घ्य देने के बाद नीतीश गंगा घाट पर जाते थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि नीतीश के सीएम बनने के बाद से सीएम हाउस में छठ पूजा होती आई है। हमने मन्नत मांगी थी कि अगर वो सीएम बने तो मुख्यमंत्री आवास में छठ महापर्व मनाया जाएगा।

आपको बता दें नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी का परिवार पटना में रहता है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान नीतीश अक्सर घर पर आते थे। और बच्चों के साथ खेलते थे। इस दौरान वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे।

INPUT : HINDUSTAN