मोतिहारी पुलिस ने देह व्यापार का बड़ा खुलासा किया है। मेहसी पुलिस ने एक फैमली रेस्टोरेंट में छापेमारी कर संचालिका सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस को देखते ही होटल मालिक व उसका सहयोगी पीछे की दरवाजे से फरार हो गए। पुलिस ने रेस्टोरेंट के कमरे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। वही मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया। मेहसी पुलिस ने एनएस 28 प्रेम अमरजीत साहनी फैमली रेस्टोरेंट पर कार्रवाई किया है। पुलिस गिरफ्तार संचालिका व देह व्यापार में संलिप्त व्यक्ति से पूछताछ में जुटी है।

बताया जा रहा है की चकिया एसडीपीओ ने फैमली रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा चलने की गुप्त सूचना पर छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई की है। मेहसी एसएचओ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पेट्रोल पम्प के दक्षिण स्थित प्रेम अमरजीत साहनी फैमली रेस्टोरेंट व मैरिज हॉल में छापेमारी की गई। पुलिस के पहुँचते ही रेस्टोरेंट संचालक सतेंद्र साहनी एवं अमरजीत सहनी पीछे के दरवाजे से भागने में सफल रहे। वही पुलिस ने देह व्यापार की संचालिका कृष्णा देवी व देह व्यापार में संलिप्त राजकुमार साह को गिरफ्तार किया। वही देह व्यापार में शामिल चार महिलाएओ को मुक्त कराया गया। छापेमारी के दौरान कंडोम की खुली डिब्बा सहित सिगरेट व आपत्तिजनक समान बरामद किया गया। दंडाधिकारी की उपस्थिति में रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया।

मेहसी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार संचालिका व संलिप्त व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए देह व्यपार में संलिप्त लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।