कब, किसका और किस पर दिल आ जाए, कहना मुश्किल है। प्यार-मोहब्बत को लेकर जो भी बातें कही जाती है, सच साबित होती रहती है। प्यार अंधा होता है, प्यार में सबकुछ जायज है, प्यार में उम्र नहीं देखी जाती… जैसे न जाने कितनी बातें कही और सुनी जाती रही है। इश्क के सागर में डूबे प्रेमी जोड़े इन बातों को सच साबित करते रहते हैं।

सीतामढ़ी जिले में भी प्यार/मोहब्बत का एक अजीब मामला उजागर हुआ है। प्रेमी युगल को अक्सर हमउम्र समझा जाता है, लेकिन ये जो मामला सामने आया है, इसमें उम्र की कोई सीमा ही नहीं है। महिला अधेड़ है। दो बच्चों की मां है। 45-50 वर्ष उम्र है, तो प्रेमी की उम्र करीब 25 वर्ष है।

पुलिस के पास पहुंचा मामला

लव-अफेयर का ये मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। युवक का कहना है कि महिला की उम्र उसकी मां की तरह है। प्यार नहीं किए हैं। महिला उसे अपने प्यार के जाल में फंसा ली थी। इधर, महिला की दलील है कि प्यार के लिए कोई उम्र नहीं होती। फिलहाल पुलिस के लिए ये मामला सिरदर्द बना हुआ है।

महिला प्रेमी को पाने के लिए पांच दिनों से सीतामढ़ी में डेरा डाले हुई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रेमी युवक की खोज कर ली और थाने पर लेकर पहुंची। महिला पहले से मौजूद थी। दोनों की अपनी-अपनी दलीलें है। पुलिस पशोपेश में है। यानी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है कि इस अनोखे प्रेम कहानी का पटाक्षेप कैसे किया जाए।

शिवा और तौकीर की प्रेम कहानी

महिला का नाम शिवा है, वो महाराष्ट्र के पुणे की है। प्यार में दीवानी शिवा पुणे से अपने प्रेमी तौकीर को अपनाने के लिए पुपरी पहुंच चुकी है। 5 दिनों से पुपरी थाने का चक्कर लगा रही है। तौकीर पुपरी थाना क्षेत्र के बेदौल गांव का रहने वाला है। शिवा की शिकायत पर पुपरी पुलिस ने बेदौल गांव के 25 वर्षीय युवक तौकीर को ढूंढकर निकाल लिया है। दोनों पुलिस की संरक्षण हैं।

तौकीर ने पुलिस को बताया है कि महिला शिवा उसकी मां की उम्र की है। उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है। इधर, महिला शिवा का कहना है कि प्यार करने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती। महिला आगे कहती है कि वो तौकीर को पति मान चुकी है। एक साल से पति-पत्नी के रूप में रहते आ रहे हैं। उसे कुछ नहीं, सिर्फ तौकीर चाहिए।

बताया गया है कि शिवा पुणे में एक निजी नर्सिंग होम में बतौर नर्स का जॉब करती है। उसने पुलिस को जानकारी दी है कि तौकीर नशेड़ी था। उसने उसे एक अच्छा इंसान बनाया है और वो भी सिर्फ अपने लिए। उधर, तौकीर के परिजन शिवा को अपनाना नहीं चाहते हैं। बहरहाल, दो बच्चों की मां शिवा और युवक तौकीर की प्रेम-प्रसंग की गुत्थी सुलझाने में पुपरी पुलिस माथापच्ची कर रही हैं।

INPUT : NAVBHARAT TIMES