अक्टूबर महीना कई मायनों में खास है। जहां एक ओर इस महीने कई व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं तो वहीं इस महीने साल के दूसरे व आखिरी सूर्य व चंद्रग्रहण भी कुछ दिनों के अंतर में लग रहे हैं। नवरात्रि इस साल 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं और 23 अक्टूबर को समाप्त होंगे।

सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, जबकि चंद्र ग्रहण में पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है। जानें अक्टूबर महीने में लगने वाले सूर्यग्रहण- चंद्रग्रहण की डेट, टाइमिंग, सूतक व कहां देख सकेंगे-

अक्टूबर 2023 में कब लगेंगे ग्रहण: 14 अक्टूबर को एक वलयाकार सूर्य ग्रहण और 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण । इन दोनों ग्रहणों को खास माना जा रहा है क्योंकि ये दुनिया के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देंगे।

सूर्य ग्रहण की तारीख : 14 अक्टूबर 2023

सूर्य ग्रहण कब होगा शुरू और खत्म (नई दिल्ली): सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को रात 11 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ होगा और 14 अक्टूबर को रात 11 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहणः भारत में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिकों, अर्जेटीना, पेरू, क्यूबा, कोलांबिया और ब्राजील में देखा जा सकेगा।

साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगेगा: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगेगा।

कब शुरू व खत्म होगा चंद्र ग्रहण (नई दिल्ली) : 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण

रात 11 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगा और 29 अक्टूबर को देर रात 03 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगा।

क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण : आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा। इसके अलावा यह यूरोप, अफ्रीका, एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित दुनिया के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा।

सूतक काल मान्य होगा या नहींः चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है। यह ग्रहण भारत में नजर आएगा, जिसके वजह से देश में सूतक काल मान्य होगा।

INPUT : HINDUSTAN