सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तालाब से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। शव करीब एक सप्ताह पुरानी लगती है। तालाब से शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय कुछ मछुआरे शनिवार की सुबह पुपरी के महादैया पुल के नजदीक में बेलमोहन स्थित पोखर में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान मछुआरे के जाल में युवती की लाश दिखाई पड़ी जिसके बाद हड़कंप मच गया।

मछुआरों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी जिसके बाद इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। पोखर किनारे सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवती ने टी-शर्ट एवं ट्राउजर पहना हुआ है। नाक में सोने की रिंग और पांव में पायल एवं सैंडल भी है। ऐसा लगता है किसी ने दूर से लाकर लाश को पोखर में फेंक दिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुपरी थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वही, शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

© SITAMARHI LIVE | TEAM.