भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इसमें से कई वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। शादियों के दौरान कई ऐसी चीजें होती हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं।

आपने देखा होगा कि कई बार शादियों में दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग आपस में लड़ जाते हैं। हद तो तब होती है, जब दूल्हा और दुल्हन भी स्टेज पर झगड़ते दिखते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरह खींच रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी की स्टेज पर खड़े हैं और जयमाला की रस्म निभाई जा रही है। देखा जा सकता है कि दुल्हन ने दूल्हे के गले में जयमाला डाल दी है और दूल्हे ने बड़े आराम से जयमाला डलवा ली है। हालांकि, जब दुल्हन की बारी आती है तो वह नखरे दिखाने लगती है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हा जयमाला डालने जा रहा होता है, दुल्हन पीछे की ओर झुक जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि जब दुल्हन एक बार ऐसा करती है तो दूल्हा उसे इग्नोर करके फिर से जयमाला डालने लगता है। हालांकि, दुल्हन दूसरी बार भी ऐसा ही करती है और वह पीछे की ओर झुक जाती है। फिर क्या था, दूल्हे का माथा गरम हो जाता है और वह दुल्हन को स्टेज पर ही उठाकर पटक देता है।

इसके बाद वह अपना साफा निकालकर वहीं जमीन पर फेंक देता है। यह सब देखकर स्टेज पर खड़े रिश्तेदार और मेहमान हैरान रह जाते हैं। वीडियो को princevermareal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

INPUT : TIMES NOW NAVBHARAT