इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के आजाद चौक से है, जहां एक गोदाम के समीप मो. आशिफ नामक युवक को गोली लगी है। आशिफ मेहसौल गोट निवासी मो. मुन्ना उर्फ तस्लीम का पुत्र है।

घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। जख़्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Team.