जिले में रविवार की सुबह में पूर्वा हवा की गति 21. 4 किमी प्रतिघंटा रही तथा आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान मौसम का तापमान गिरकर 22 डिग्री रहा। मौसम में 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली।

तापमान 3 बजे तक बढ़कर 37 डिग्री ही पहुंचा। हवा की गति भी कम होने लगी। बीते 24 घंटे में मौसम के तापमान में पूर्वा हवा की गति के कारण चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं संध्या पहर से पूर्वा हवा के गति में भी कमी आने लगी है। मौसम वैज्ञानिक रंधीर कुमार ने बताया कि अगले तीन दिनों तक सुबह के समय आसमान में बादल छाए जोंगे। हल्की बारिश की भी संभावना है।

पूर्वा हवा भी 10 से 20 किमी की गति से चलती रहेगी। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा। कृषि वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी डॉ. राम ईश्वर प्रसा ने किसानों को तैयार गेहूं की फसल काटने की सलाह दी है। बताया है कि वर्तमान मौसम सुहावना है तथा देर तक गेहूं की कटनी की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को खेतों में गेहूं को बांध कर रखने को कहा है। बताया कि तेज हवा व आंधी से कटे हुए गेहूं के खेतों में फैल सकते हैं।

कहा कि इस दौरान हल्की बारिश भी होगी, लेकिन इससे गेहूं को कोई प्रभाव नहीं इसके साथ ही उन्होंने किसानों को अनाज भंडारण को लेकर घर की ठीक से सफाई करके दवा का छिड़काव करने को कहा है। गेहूं को भंडारण करने से पहले ठीक से सुखाने की सलाह दी है। बताया कि भंडारण से पहले गेहूं में हर हाल में 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर गेहूं के प्रभावित होने की आशंका बढ़ जाती है।