अक्षय नवमी इस साल 21 नवंबर को मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। अक्षय नवमी के दिन लोग स्नान, दान और पूजा-पाठ करते हैं।

कहते हैं जो कोई भी इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाकर भगवान विष्णु को उसका भोग लगाता है और स्वंय भी ये भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण करता है। उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यहां जानिए आंवला नवमी की पूजा विधि और मुहूर्त (Amla Navami Ki Puja Vidhi In Hindi)।


Akshay Navami Puja Muhurat 2023 (अक्षय नवमी पूजा मुहूर्त 2023) । Amla Navami Muhurat 2023 (आंवला नवमी पूजा मुहूर्त 2023)

अक्षय नवमी – 21 नवंबर 2023 मंगलवार
अक्षय नवमी पूर्वाह्न समय – 06:24 AM से 11:48 AM
अवधि – 05 घण्टे 24 मिनट्स
नवमी तिथि प्रारम्भ – 21 नवम्बर 2023 को 03:16 AM बजे
नवमी तिथि समाप्त – 22 नवम्बर 2023 को 01:09 AM बजे


Akshay Navami Puja Samagri 2023 (अक्षय नवमी पूजन सामग्री) । Amla Navami Puja Samagri 2023 (आंवला नवमी पूजा सामग्री)

आंवले का पौधा पत्ते और फल
तुलसी के पत्ते और पौधा
कलश और जल
कुमकुम, हल्दी, नारियल, सिंदूर, अबीर, गुलाल, चावल, सूत का धागा
दुप, दीप, माचिस
श्रृंगार का सामान, साड़ी ब्लाउज
दान के लिए अनाज

Akshay Navami Puja Vidhi In Hindi (अक्षय नवमी पूजा विधि) । Amla Navami Puja Vidhi In Hindi (आंवला नवमी पूजा विधि)

अक्षय नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर पूजा करने का संकल्प लें।
इसके बाद स्वच्छ मन से आंवले के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं।
पेड़ के समीप धूप-दीप इत्यादि जलाएं।
फिर आंवले के वृक्ष की जड़ों में दूध चढ़ाएं।
वृक्ष की विधि विधान पूजा करें और पेड़ के नीचे बैठकर ही अक्षय नवमी की कथा सुनें।
इसके बाद पेड़ की सात बार परिक्रमा करें और कपूर से आरती भी करें।
इसके बाद आंवले के पेड़ के नीचे गरीबों को भोजन कराएं और स्वयं भी वहीं बैठकर भोजन करें।
इस दिन ब्राह्मणी औरत को सुहाग का समान, खाने की चीज और पैसे का दान जरूर करें क्योंकि ये बेहद शुभ माना जाता है।

Akshay Navami Upay (अक्षय नवमी पर आंवला से जुड़े उपाय)

इस दिन नहाने के पानी में आंवले का रस मिलाकर नहाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।


Akshay Navami Significance (अक्षय नवमी का महत्व) । Amla Navami Importance (आंवला नवमी का महत्व)

आंवला नवमी का पर्व आंवले से संबंधित होता है। मान्यता अनुसार इसी दिन भगवान कृष्ण ने कंस का वध किया था। अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। दरअसल आंवले को अमरता का फल माना जाता है। कहते हैं जो इंसान अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करता है उसे अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु की पूजा का भी विधान है।

INPUT : TIMES NOW NAVBHARAT