अप्रैल में ही मौसम का मिजाज रोज तल्ख होता जा रहा है। आने वाले पांच दिनों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस बीच 10 अप्रैल से पछिया हवा चलने की संभावना भी है। पूरवा हवा के कारण रात एवं सुबह में धुंध छाया रह सकता है।

केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि मौसम में अभी धूप-छांव का खेल दो-चार दिन और चलेगा। लेकिन तापमान चढ़ता ही जाएगा। मौसम अभी शुष्क रहने के साथ ही किसानों के लिए राहत भरी खबर है।

10 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार की सुबह 9 बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके बाद दिनभर बढ़ने का सिलसिला सामान्य तरीके से जारी रहा।

अप्रैल में तापमान का

उतार-चढ़ाव

अब तक

अधि.

न्यून.

04 अप्रैल

22.6

05 अप्रैल

36.8

21.2

06 अप्रैल

38.0

24.0

07 अप्रैल

36.6

23.0

पूर्वानुमान

08 अप्रैल

37.0

23.4

09 अप्रैल

38.2

23.4

10 अप्रैल

36.0

23.1