सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल के मलंगवा के में हुई इंदल महतो की हत्या मामले त मे सस्पेंस बरकरार है। स्थानीय स्थानीय लोगों के अनुसार घटना गैगवार है।

शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वही देर शाम इंदल का शव कन्हौली थाना क्षेत्र के विशनपुर आधार पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में लोग की भीड़ जुट गई। मृतक के पिता महेश महतो ने मलंगवा अस्पताल में बताया कि मृतक बुधवार को बाइक से मलंगवा वार्ड 2 स्थित अपने ससुराल जा रहा था।

इसी बीच कृष्णमती स्कूल के समीप दो बाइक पर 6 की संख्या में आए अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई जिसमें एक गोली दाहिने कमर के ऊपर और दो गोली बाएं पखुरा व केहुनी में लगी। डेढ़ वर्ष पूर्व बेला गांव में विशनपुर आधार निवासी शिवजी महतो के पुत्र सुरेंद्र महतो की हत्या में आरोपी था।

इसके कारण इंदल पुलिस से छुपकर मलंगवा अपने ससुराल में ही रहता था। प्रत्यदर्शियों द्वारा बताया गया कि घटना गैंगवार में हुई है। हालकि इसकी पुष्टि किसी पदाधिकारी द्वारा नहीं की गई है।