भारत सरकार (Indian Government) ने देश में 54 चीनी ऐप्स पर बैन (Chinese apps ban in India) लगा दिया है. इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने इकोनॉमिक्स टाइम्स को इसकी जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने 54 से अधिक चीनी ऐप्स को भारतीयों की प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए प्रतिबंध लगाने के नए आदेश जारी किए हैं. इनमें से कई ऐप टेंसेंट (Tencent), अलीबाबा (Alibaba) और गेमिंग कंपनी नेटइज (NetEase) जैसी बड़ी चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों के हैं. 2020 में भारत द्वारा लगाए गए बैन के बाद इन ऐप्स को रीब्रांड कर भारत में लॉन्च किया गया था.

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने यह कहते हुए इन ऐप्स पर बैन लगाया है कि ये ऐप चीन जैसे (China) विदेशी मुल्कों में भारतीय यूजर्स का संवेदनशील डेटा ट्रांसफर कर रहे थे. मंत्रालय ने इन ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए गूगल के प्लेस्टोर (Google Playstore) सहित शीर्ष ऐप स्टोर को निर्देश भी दिया है. एक अधिकारी ने कहा, ’54 ऐप्स को पहले ही प्लेस्टोर के जरिए भारत में यूज करने से रोक दिया गया है.’ नए आदेशों को लागू करने के लिए आईटी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69a के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया है.

  1. Viva Video Editor – Snack Video Maker with Music
  2. Nice video baidu
  3. Tencent Xriver
  4. Onmyoji Chess
  5. Onmyoji Arena
  6. AppLock
  7. Dual Space Lite – Multiple Accounts & Clone App
  8. Dual Space Pro – Multiple Accounts & App Cloner
  9. DualSpace Lite – 32Bit Support
  10. Dual Space – 32Bit Support
  11. Dual Space – 64Bit Support
  12. Dual Space Pro – 32Bit Support
  13. Conquer Online – MMORPG Game
  14. Conquer Online Il
  15. Live Weather & Radar – Alerts
  16. Notes- Color Notepad, Notebook
  17. MP3 Cutter – Ringtone Maker & Audio Cutter
  18. Voice Recorder & Voice Changer
  19. Barcode Scanner – QR Code Scan
  20. Lica Cam – selfie camera app
  21. EVE Echoes
  22. Astracraft
  23. UU Game Booster-network solution for high ping
  24. Extraordinary Ones
  25. Badlanders
  26. Stick Fight: The Game Mobile
  27. Twilight Pioneers
  28. CuteU: Match With The World
  29. Small World-Enjoy groupchat and video chat
  30. CuteU Pro
  31. FancvU – Video Chat & Meetup
  32. Real: Go Live. Make Friends
  33. MoonChat: Enjoy Video Chats
  34. Real Lite -video to live!
  35. Wink: Connect Now
  36. FunChat Meet People Around You
  37. FancyU pro – Instant Meetup through Video chat!
  38. Garena Free Fire – Illuminate