सीतामढ़ी जिले में एक प्रेमी जोड़े को खौफनाक सजा मिली है। चंचला नामक युवती से प्यार करने की कीमत राजू को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। लड़की के घर वालों ने लड़के को बुरी तरह पीटा जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान राजू की पीएमसीएच में मौत हो गई।

यह घटना नानपुर थाना क्षेत्र के छोटा भदियन गांव की है। मृतक की पहचान गांव के दशरथ राम के 22 वर्षीय पुत्र राजू राम के रूप में की गई है। घटना बीते 10 जुलाई का बताया गया है। राजू राम बाजपट्टी थाना के रतनपुरा गांव के चंचला कुमारी नामक लड़की से प्रेम करता था और बीते 10 जूलाई को ही राजू रत्नपुरा गांव में अपने प्रेमिका चंचला कुमारी से मिलने के लिए उसके गांव गया था।

इस दौरान ग्रामीणों ने राजू को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और उसके बाद दोनों की शादी करवा दी। दोनों को छोटा भदीयन गांव के नजदीक सरेह में फेंक दिया। स्वजनों ने उसे जख्मी हालत में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। रविवार को उसकी हो गई।

वहीं, मृतक का शव आने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मुखिया राजेश कुमार, थानाध्यक्ष राकेश रंजन पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे। और मृतक के परिजनों से पुछताछ किया। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक राजू राम के जीजा ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला लगभग डेढ़ वर्ष से चल रहा था। सभी को इस बात की खबर थी। राजू को लोहे की छड़ से बेरहमी से पीटा गया है। मुखिया राजेश कुमार ने बताया कि घटना को निंदनीय करार दिया। इन्होंने प्रशासन से घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Team.