सीतामढ़ी शहर के कोट बाजार में एक महिला की सरेआम पिटाई की गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पिटाई से महिला जख्मी हो गई जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पति के साथ मिलकर एक पूर्व वार्ड पार्षद ने उसकी पिटाई की। नगर थाना पुलिस ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि दो दिन पूर्व पति को शराब व गांजा पीने से मना किया था तो उसके पति ने दबंगों की मदद से महिला और उसके दो पुत्रों की पिटाई कर दी।

एसडीपीओ सुबोध कुमार ने कहा कि वीडियो की जांच कर उसमें दिख रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। महिला ने कहा कि वह दुकान पर बैठी थी, इसी दौरान पूर्व नगर पार्षद संजय शर्मा दुकान पर आए और बोले कि तुम अपने पति से झगड़ा क्यों करती हो। इस पर जवाब महिला में कहा कि यह उसका निजी मामला है। इसके बाद संजय शर्मा उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

यह सब देख उसका छोटा पुत्र बीच-बचाव करने आया तो संजय शर्मा पिटाई करने लगा। फोन पर उसने अपने लोगों को बुला लिया। महिला ने कहा कि वह हमलावरों में कुछ को पहचान गई। जिनके नाम उसने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने ब्रह्म स्थान मोहल्ला निवासी राजा कुमार, सोनू साह समेत अन्य लोगों को आरोपित किया है।

Team.