हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। हर वर्ष चार नवरात्रि आती है। जिसमें मुख्य नवरात्रि चैत्र और शारदीय नवरात्रि होती है। इसके अलावा दो गुप्त नवरात्रि पड़ रही है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है।

बता दें कि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। माना जाता है कि शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही व्यक्ति हर कष्ट से छुटकारा पा लेता है। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि।

कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि 2023?

हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023, रविवार से हो रही है, जो 23 अक्टूबर 2023, मंगलवार को समाप्त होगी। इसके साथ ही 24 अक्टूबर को विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।
14 अक्टूबर 2023, शनिवार को रात 11 बजकर 24 मिनट से
15 अक्टूबर, रविवार को देर रात 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त

शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना का मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि के दिन कलश स्थापना करना शुभ माना जाता है। इस दिन 15 अक्टूबर को 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक कलश स्थापना करना लाभकारी सिद्ध होगा।

शारदीय नवरात्रि 2023 पारण का शुभ मुहूर्त

24 अक्टूबर 2023, मंगलवार
सुबह 06 बजकर 27 मिनट के बाद

किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा धरती पर ही वास करती हैं। ऐसे में वह किसी न किसी वाहन में सवार होकर आती है। नवरात्रि की शुरुआत जिस दिन होती है। उस दिन के आधार पर उनकी सवारी तय होती है।

इस साल नवरात्रि की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है। इसलिए इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती है। हाथी को ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मां दुर्गा अपन साथ ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। इसके साथ ही मां दुर्गा हाथी पर प्रस्थान करती हैं, तो देश में अधिक बरसात होने की संभावना बनती है।

शारदीय नवरात्रि 2023 तिथि

मां शैलपुत्री – 15 अक्टूबर 2023
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 16 अक्टूबर 2023
मां चंद्रघंटा की पूजा – 17 अक्टूबर 2023
मां कूष्मांडा की पूजा – 18 अक्टूबर 2023
मां स्कंदमाता की पूजा – 19 अक्टूबर 2023
मां कात्यायनी की पूजा – 20 अक्टूबर 2023
मां कालरात्रि की पूजा – 21 अक्टूबर 2023
मां सिद्धिदात्री की पूजा – 22 अक्टूबर 2023
मां महागौरी की पूजा – 23 अक्टूबर 2023
24 अक्टूबर 2023

INPUT : JANSATTA